फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   sahyog satyagrah

निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के अभियंताओं का सहयोग सत्याग्रह शुरू

Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
sahyog satyagrah
निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के अभियंताओं का सहयोग सत्याग्रह शुरू
विज्ञापन

तमकुहीरोड। निजीकरण के विरोध में विद्युत निगम के अभियंताओं ने बिजली घरों पर सहयोग सत्याग्रह शुरू कर दिया। यह सत्याग्रह 48 घंटे तक चलेगा। इस दरम्यान अभियंता उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे और उन्हें जागरूक भी करेंगे। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी अवर अभियंता व प्रोन्नत सहायक अभियंता बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में आंदोलन पर हैं। इसी क्रम में सेवरही विद्युत वितरण खंड के विद्युत सब स्टेशनों पर मंगलवार से 48 घंटे का सहयोग सत्याग्रह शुरू किया गया। इस दौरान सभी प्रकार के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान, बिजली के उपकरणों व लाइनों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही का निर्णय लिया गया। साथ ही विभाग के निजीकरण से उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया जाएगा। तमकुहीरोड विद्युत उपकेंद्र पर सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार मल्ल व अवर अभियंता विकास कुमार साहनी, दुदही विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता दिलीप कुमार मौर्य, तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता यशवंत कुशवाहा और तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्र पर सहायक अभियंता कृष्णमुरारी शुक्ल व अवर अभियंता महेंद्रनाथ आदि ने मंगलवार से अपना 48 घंटे का सहयोग सत्याग्रह शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed