फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   safiul stabbed 8 times

Kushinagar News: बेरहमी से की गई थी ऑटोचालक हत्या, चेहरे पर आठ जगह काटा गया

Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
safiul stabbed 8 times
हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी गांव का निवासी था ऑटो चालक
विज्ञापन

पुलिस की जांच में निकल रहा एक युवती से नजदीकी होने पर हत्या किए जाने का संदेह
पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में जिस ऑटोचालक की बेरहमी से हत्या कर फेंकी गई लाश बरामद हुई थी, उसके हत्यारों को पुलिस शनिवार को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। हालांकि, इस घटना में शामिल हत्यारों तक पहुंचने के लिए पूरे दिन पूछताछ चलती रही। इस मामले में पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ चल रही है। अभी तक की जांच में ऑटोचालक की हत्या प्रेम संबंध में मालूम पड़ रही है। हत्यारों ने उसके चेहरे पर आठ जगह धारदार हथियार से वार कर खराब कर दिया था।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली में बंचरा जाने वाली सड़क के किनारे जिस युवक का शव मिला, उसकी शिनाख्त हाटा कोतवाली क्षेत्र के ही डुमरी स्वांगीपट्टी गांव के निवासी नुरुल होदा के पुत्र सफीउल होदा के रूप में हुई। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी गांव का निवासी सफीउल हक ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम से ही उसका पता नहीं चल रहा था। घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की थी। शुक्रवार को उसकी लाश हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकराैली में फेंकी मिली थी, जिसे चाकू से गोदकर मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ही उसका ऑटो देवरिया जनपद की सीमा के निकट जला हुआ पाया गया था। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी, लेकिन शनिवार को देर शाम तक उसके हत्यारों को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी।
पुलिस के मुताबिक, हत्याराें तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस सिलसिले में चार लोगों को पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, हत्यारा कौन है, इसका पता देर शाम तक नहीं चल पाया था।
पुलिस की अब तक की जांच में हत्या की वजह गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग आया है।
सूत्रों की मानी जाए तो ऑटोचालक की गर्दन से ऊपर से लेकर चेहरे तक आठ जगह धारदार हथियार से काटा गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।

हाटा के कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में हत्या की वजह मृतक के गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग का आया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed