{"_id":"634ee65883b02075426590c2","slug":"safaikarmi-died-kushinagar-news-gkp454526440","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइफन में गिरने से सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइफन में गिरने से सफाईकर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइफन में गिरने से सफाईकर्मी की मौत
- फाजिलनगर-तुर्कपट्टी मार्ग पर देवपोखर के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सोंदिया बुजुर्ग गांव निवासी, सफाई कर्मचारी शैलेष राय (43) सोमवार देर रात जोकवा रजवाहा से देवपोखर के पास साइफन में गिर गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
सोंदिया बुजुर्ग गांव निवासी सफाई कर्मचारी शैलेष राय तमकुही ब्लॉक के बलुआ गांव में तैनात थे। वे सोमवार की देर शाम देवपोखर चौराहे से पैदल ही घर जा रहे थे। सड़क किनारे बने साइफन में गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें अचेत देख राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन एंबुलेंस से उनको फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह गांव के बागीचे में उनका अंतिम संस्कार कराया गया।
शैलेष अपने पीछे मां, पत्नी और दो पुत्रों ऋतिक राय (18) और राज राय (14) को छोड़ गए हैं। इस संबंध में एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।