फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Safai sevaks doing excellent work honored

Kushinagar News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई सेवकों को किया सम्मानित

Fri, 15 Dec 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Safai sevaks doing excellent work honored
पडरौना। नगर के जलकल भवन परिसर में बृहस्पतिवार को नगर पालिका की तरफ से सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई सेवकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश को स्वच्छ भारत, सुंदर भारत का नारा दिया है। इसके अनुपालन में नगर पालिका प्रशासन नगर को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्पित है। इस कार्य में नगर के सफाई सेवक उत्कृष्ट कार्य कर स्वच्छ नगर की परिकल्पना में मदद कर रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को आगे भी पूरी ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद चेयरमैन ने नगर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई सेवकों को माला पहनाकर और जैकेट, कार्डिगन, स्वेटर और विंड चीटर देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ईओ संतराम सरोज, सफाई निरीक्षक रियाजुद्दीन, सफाई नायक अरुण सिंह, अनिल कुमार, घनश्याम, महेंद्र चौधरी, अशोक गुप्ता, मनोज सिंह, अभय मारोदिया, शुभम सिंह मंथन, गौरव चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed