{"_id":"6ab6d9466229af810106c680","slug":"administration-on-alert-in-nepal-following-rains-surveillance-at-dams-stepped-up-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168765-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नेपाल में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, बांधों पर बढ़ाई गई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नेपाल में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, बांधों पर बढ़ाई गई निगरानी
विज्ञापन
एपी बांध के जवही दयाल मे ठोकर के धँसे हिस्से को बोल्डर से मरम्मत मे जुटा विभाग।संवाद
कुशीनगर/खड्डा। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश को देखते हुए प्रशासन सतर्क है। बांधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। वाल्मीकिनगर बैराज से शुक्रवार को पानी का डिस्चार्ज 1,09,000 क्यूसेक पहुंच गया। नेपाल में बाढ़ से सतर्क रहने की अपील वाला वीडियो वायरल होने से तटवर्ती गांवों में चिंता बढ़ गई है।
गंडक नदी के बढ़ते डिस्चार्ज के बीच छितौनी तटबंध के विभिन्न हिस्सों में 300 से अधिक रेनकट लोगों की चिंता बढ़ाने वाले हैं। वहीं, एपी तटबंध के एक ठोकर के नोज के धंसने की सूचना है। सिंचाई विभाग की टीमें तटबंधों और ठोकरों की निगरानी कर रही है। फिलहाल नदी का तटबंध पर कोई बड़ा दबाव नहीं है और बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। गंडक नदी के डिस्चार्ज में पिछले दो दिनों में तेजी से उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया।
खड्डा ब्लॉक के महादेवा के पास गंडक नदी की धारा गांवों से सटकर बह रही है। पिछले कुछ समय से डिस्चार्ज कम होने के कारण यहां कटान थम गयाथा। अब पानी बढ़ने के साथ ग्रामीण नदी के तेवर पर नजर रखे हुए हैं। ग्रामीण नथुनी कुशवाहा और भीमबली ने बताया कि पानी बढ़ने और नेपाल से पानी छोड़े जाने की चर्चा है। सोशल मीडिया पर वीडियो आने से चिंता जरूर बढ़ी है, लेकिन फिलहाल गांव में किसी तरह की परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
धान व गन्ने की फसल को नुकसान: पटहेरवा। तेज हवा के साथ बारिश के चलते धान व गन्ने की फसल गिर गई है। इससे फसलों की नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। क्षेत्र के किसान पप्पू राय, प्रभुनाथ तिवारी, ब्रजेश पांडेय, विश्वनाथ यादव, सुदर्शन चौरसिया, व्यास तिवारी ने बताया कि हवा के साथ हो रही बारिश के चलते खेतों में खड़ी धान व गन्ने की फसल गिर रही है। इससे किसानों को नुकसान होगा और फसल की पैदावार भी प्रभावित होगी। संवाद