फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Running a race for birth and death certificate, getting date after date

Kushinagar News: जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लगा रहे दौड़, मिल रही तारीख पर तारीख

Fri, 13 Sep 2024 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Running a race for birth and death certificate, getting date after date
सोहरौना में आधार कार्ड लिंक अपडेट कराने के लिए इंतजार में बैठे लोग। संवाद
-राशन कार्ड अपडेट नहीं होने से ई-केवाईसी, संपत्ति हस्तांतरण समेत कई कार्य लोगों के फंसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राशन कार्ड बनवाने या संशोधन कराने के लिए लोगों को दौड़ लगानी पड़ रही है। भीड़ अधिक होने और कमजोर सर्वर के चलते तारीख पर तारीख मिल रही है। इसको लेकर लोकवाणी केंद्रों पर हर रोज लोगों की भीड़ जुट रही है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र न बन पाने से लोगों के राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी कराने के अलावा संपत्ति का हस्तांतरण समेत कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
जिले में तीन लाख से अधिक लोग आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए इन दिनों परेशान हैं। एक दिन में पूरे जिले में तीन से चार सौ आधार कार्डों में संशोधन डाक समेत अन्य केंद्रों पर किया जा रहा है। सर्वर कमजोर होने और अंगूठा नहीं लगने के कारण आधार संशोधन या अपडेट करने में देरी हो रही है। राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी कराने वाले अधिकांश लोग डाकघर या आधार संशोधन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। बीआरसी, छावनी और डाकघर पर सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों से बिना भोजन किए पहुंच रहे लोगों को शाम तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। साफ्टवेयर अपडेट होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ केंद्रों पर आधार अपडेट का कार्य ठप है। डाकघर पडरौना में आधार संशोधन कराने सिसवा से आई सबीना खातून ने बताया कि चार दिनों से आ रही हूं। बेटे के और मेरे आधार कार्ड में नाम में त्रुटि हो गई है, लेकिन नंबर नहीं आने और सर्वर में दिक्कत होने के कारण लौटना पड़ रहा है। छावनी के एक आधार संशोधन कार्ड पर पहुंची बसहिया के सोमारी देवी ने बताया कि राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी कराना है। भीड़ होने के चलते सात दिन बाद बुलाया गया। आज आधार में हुई गड़बड़ी ठीक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर बीआरसी पर बच्चों के आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने वालों की भीड़ सुबह सात बजे से थी। दो बच्चों को लेकर सेवरही से आए रामकृपाल ने बताया कि दस दिन पहले मुझे आज के लिए समय मिला था। बुधवार को आकर पडरौना के कठकुईया मोड़ पर अपने रिश्तेदार के घर रुका था। सुबह छह बजे आकर नंबर लगाया, दो बजे से नंबर आने पर बच्चों के आधार कार्ड के लिए आवेदन हुआ है।
--------------
आधार कार्ड को सरकार ने सभी कार्यों में अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए सरकार को न्याय पंचायत स्तर पर आधार सुधार केंद्र का इंतजाम करना चाहिए। ब्लॉक मुख्यालय या डाक घर में होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर जिम्मेदार अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत है।
-राम किशुन, सिसवा मठिया
----------
20 दिन से दौड़ रहा हूं, सर्वर की दिक्कत के चलते नए आधार कार्ड के लिए आवेदन नहीं हो पा रहा है। आधार कार्ड में संशोधन का कार्य चल रहा है। इसको लेकर शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान हैं। इसके लिए गांव में बने पंचायत भवन व्यवस्था करना चाहिए।

-पंकज कुमार, पकड़ी बुजुर्ग, धुसटोला
----------------
तीन माह पहले साफ्टवेयर अपडेट होने के बाद जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनने की गति धीमी हो गई है। पहले 80 से 10 प्रमाणपत्र एक दिन में बन जाते थे। करीब पांच माह से प्रमाणपत्र लंबित है। आधार कार्ड में सुधार का काम हो रहा है। सर्वर में गड़बड़ी के कारण आधार कार्ड आवेदन करने में दिक्कतें आ रही हैं। यह जिले स्तर की समस्या नहीं है। इस पर काम चल रहा है।
-गौरव पांडेय, जिला प्रबंधक, आधार सुधार केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed