{"_id":"668f1755a0d2b07a06035c84","slug":"ruckus-before-bjp-worker-honor-ceremony-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-119682-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह से पहले हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह से पहले हुआ हंगामा
Thu, 11 Jul 2024 04:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर के एक होटल में बुधवार को आयोजित भाजपा जिला इकाई के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में हंगामा होने लगा। नेताओं ने हंगामा करने वालों को शांत तो कराया, लेकिन सम्मान समारोह नहीं हो पाया। कार्यक्रम के बहिष्कार के शोर में सम्मान समारोह स्थगित करना पड़ा।
लोकसभा चुनाव में मिली जीत के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह में कार्यकर्ता पहुंचे तो उनके बैठने के इंतजाम नहीं होने और अव्यवस्था देखकर कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए और विरोध जताकर जमीन पर बैठ गए। कार्यक्रम में मौजूद कुशीनगर विधायक पीएन पाठक और जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कार्यकर्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। कार्यकर्ता नाराज होकर जमीन पर बैठकर हंगामा करने लगे। व्यवस्था में कमी को लेकर नोकझोंक भी हुई, जिसकी वजह से कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा ।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि हंगामा जैसी काई बात नहीं हुई है। कार्यकर्ता सम्मान समारोह था। किसी कारण से कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे नहीं आ पाए और माइक खराब था, जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा है।