फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ruckus at the sub-station, six including BJP leader spent the night in lock-up

Kushinagar News: उपकेंद्र पर किया हंगामा, भाजपा नेता समेत छह लोगों ने हवालात में गुजारी रात

Thu, 14 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at the sub-station, six including BJP leader spent the night in lock-up
कसया। बिजली नहीं मिलने से नाराज लोग मंगलवार की आधी रात को कसया ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हेतिमपुर फीडर चालू होने तक शहर फीडर को भी लोग जबरन बंद करने लगे। पुलिस ने भाजपा के एक पदाधिकारी समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। उन लोगों को रात हवालात में काटनी पड़ी। बाकी लोग भाग निकले थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कसया ग्रामीण उपकेंद्र से हेतिमपुर फीडर को बिजली आपूर्ति होती है। मंगलवार की रात तार गिरने से हेतिमपुर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। गर्मी से परेशान करीब बीस लोग बाइक से आधी रात को उपकेंद्र पहुंच गए। ड्यूटी पर तैनात बिजलीकर्मियों को खरी-खोटी सुनाते हुए धमकाने लगे। कुछ लोग शहर का फीडर बंद करने का दबाव बनाने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक हेतिमपुर फीडर चालू नहीं होगा, तब तक शहर का भी फीडर बंद रहेगा। समझाने के बाद भी लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

इसके बाद जेई ने डायल 112 नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने पकवा इनार डुमरी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष श्याम पांडेय, मुकेश सिंह, अभिषेक सिंह, मोहन सिंह, अनुराग और अंकित को हिरासत में ले लिया। बाकी लोग भाग निकले। गिरे हुए तार को ठीक कर देर रात हेतिमपुर फीडर की सप्लाई शुरू कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर बुधवार को कसया थाने में भाजपा के कुछ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित करीब 50 लोग पहुंच गए और भाजपा नेता को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। कई पदाधिकारियों ने प्रभारी एसओ को फोन भी किया, लेकिन पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। प्रभारी कोतवाल दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि रात को बिजली उपकेंद्र पर बेवजह हंगामा कर रहे थे। इस आरोप में शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात को करीब 11:30 बजे लोग बाइक से आए और हंगामा करने लगे। तार टूटने के कारण हेतिमपुर फीडर ब्रेकडाउन था। बताने पर कोई सुनने को तैयार नहीं था। जबरन शहर का फीडर बंदकर रहे थे। समझाने के बावजूद नहीं मानने पर 112 पर शिकायत की गई। देर रात हेतिमपुर फीडर की आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed