फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rs 1.78 crore approved for rejuvenation of Government Buddhist Museum

Kushinagar News: राजकीय बौद्ध संग्रहालय के कायाकल्प के लिए 1.78 करोड़ मंजूर

Tue, 10 Sep 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.78 crore approved for rejuvenation of Government Buddhist Museum
कसया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के कायाकल्प के लिए शासन ने 1.78 करोड़ रुपये मंजूर किया है। परिसर में जर्जर भवनों की मरम्मत के लिए एक करोड़ 78 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत कर दिया है। इस धन से राजकीय बौद्ध संग्रहालय परिसर के जर्जर भवनों की मरम्मत के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली कुशीनगर में देश विदेश से बौद्ध अनुयायी भगवान बुद्ध का प्रतिवर्ष दर्शन करने आते हैं। राजकीय संग्रहालय परिसर में भवन निर्माण के बाद से आज तक उसका मरम्मत कार्य नहीं कराया गया था। इसको संज्ञान में लेते हुए कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने शासन को पत्र लिखकर अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप आधुनिकीकरण और सुंदरीकरण कराने की मांग की थी। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से संग्रहालय का कायाकल्प कराया जाएगा। राजकीय बौद्ध संग्रहालय और उसके भवनों को पूरी तरह से मरम्मत करके नवीनीकरण किया जाएगा। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा में विकास के कार्य निरंतर चलते रहेंगे। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली होने से यहां देश-विदेश से बुद्ध के अनुयायी दर्शन करने आते हैं। संग्रहालय में बुद्ध से जुड़े स्मृति चिह्न रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed