फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rs 12.41 crore received for multi-purpose hub

Kushinagar News: बहुद्देश्यीय हब के लिए मिला 12.41 करोड़ रुपये

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Rs 12.41 crore received for multi-purpose hub
पडरौना। रजवटिया में बनने वाले बहुद्देशीय हब को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके लिए करीब 480 किसानों की भूमि चिह्नित की गई थी। इसमें से 300 से अधिक किसानों की भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। करीब 35 करोड़ रुपये का भुगतान हो गया है। शासन ने दूसरी किस्त 12 करोड़ 41 लाख रुपये जारी कर दिया है। इस धनराशि को मार्च तक खर्च करने का निर्देश मिला है। धनराशि मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने अधिग्रहण का काम तेज कर दिया है।
विज्ञापन

शासन ने 4966 करोड़ रुपये की लागत से रजवटिया में 72 एकड़ क्षेत्रफल में बहुद्देशीय हब बनाने की योजना तैयार की। इसमें 45 एकड़ भूमि किसानों से अधिग्रहित की जानी है। बाकी सरकारी भूमि है। किसानों की भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पहली किस्त 12 करोड़ 41 लाख रुपये की रकम दो महीने पहले शासन ने भेजी थी। इस धनराशि के मिलते ही पीडब्ल्यूडी की तरफ से किसानों से भूमि की रजिस्ट्री कार्य शुरू करा दिया गया। 480 किसानों में से 300 से अधिक किसानों से विभाग ने जमीन रजिस्ट्री करा ली है। शेष किसानों से भूमि रजिस्ट्री कार्य तेजी से चल रहा है। इसमें से किसानों काे मुआवजा दिया जा रहा है। जिन किसानों से जमीनें ली गई हैं, उन्हें उनका मुआवजा देने के लिए सरकार की तरफ से दूसरी किस्त के रूप में 1241.62 लाख रुपये जारी कर दी गई है। इस धनराशि को मार्च के पहले खर्च करना है।
विज्ञापन


0000000
बहुद्देशीय हब में इसका होगा निर्माण
इस बहुद्देशीय हब में स्टेडियम, खेल का मैदान, स्कूल, काॅलेज, मल्टी परपज सीड स्टोर, होटल, आवास, पार्किंग, बस स्टैंड आदि का निर्माण प्रस्तावित है।

0000000
बहुद्देशीय हब बनने से होगा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास
पटहेरवा। रजवटिया गांव में बहुद्देशीय हब बनने से आस-पास गांव के लोगों में काफी उत्साह है। गांव के लोगों का कहना है कि इसके निर्माण से क्षेत्र के विकास के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इससे सीधे क्षेत्र के युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के लिए भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू है। उम्मीद है कि इसके बाद निर्माण प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। -शिवजी कुशवाहा, किसान।

00

हाइवे किनारे प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के लिए किसानों से भूमि रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है। क्षेत्र के लोग इसमें जितना सहयोग हो सकता है, दे रहे हैं। - वीरेंद्र सिंह, किसान।

बहुद्देशीय हब के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू है। किसानों से भूमि रजिस्ट्री कराई जा रही है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। -डाॅ. विनय राय, स्थानीय।


00
रजवटिया गांव में प्रस्तावित बहुद्देशीय के लिए शासन की तरफ से दूसरी किस्त की धनराशि जारी हो गई है। यह धनराशि जिन किसानों से जमीन ली गई है, उनको दिया जाएगा। धन प्राप्त होते ही विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गई है। - मृत्युंजय कुमार झा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed