फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   route diversion for moharram

Kushinagar News: कड़ी सुरक्षा में निकलेगा मोहर्रम का जुलूस, मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 29 Jul 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
route diversion for moharram
ताजिया जुलूस की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था बदली
विज्ञापन

सुबह पांच बजे से शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। चंद्रदर्शन के अनुसार दसवां मोहर्रम शनिवार को मनाया जाएगा। पुलिस-प्रशासन ने शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ताजिया जुलूस को लेकर जिले के कई सेक्टरों में बांटा गया है और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
रिवाज के अनुसार ताजिया जुलूस निकलेगा। शहर के रामकोला रोड, तिलक चौक, बावली चौक, मिश्रौली, रामलीला मैदान, छावनी, कठकुइयां मोड़ समेत दर्जनों स्थानों से ताजियादार जुलूस की शक्ल में करतब दिखाते हुए ताजिया के साथ सुभाष चौक पर पहुंचते हैं। तासा की आवाज से शहर गूंज उठता है। ताजियादारों को प्रशासन की ओर से इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा तिलक चौक पर ताजिया पहुंचता है। यहां लगे मेले का लोग लुत्फ उठाएंगे। इसके बाद ताजिए में रखा सेहरा, फूल ले जाकर अपने कर्बला में दफन कर देंगे।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन वैभव मिश्र ने बताया कि ताजिया जुलूस के लिए पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था की गई है। मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।

-यातायात निरीक्षक सत्य सत्य सान्यान शर्मा ने बताया कि ताजिया जुलूस को लेकर शहर का रूट डायवर्ड रहेगा। सुबह पांच बजे से लेकर ताजिया जुलूस समाप्त नहीं होने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन रहेगा। इस लिए जुलूस के दौरान लोग वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें ताकि जाम में न फंसना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कामर्शियल वाहनों की शहर में सुबह पांच बजे से जुलूस तक नोे इंट्री।
-नो इंट्री प्वाइंट रविंद्र नगर चौराहा, बावली चौक, स्टेशन बाईपास, रेलवे स्टेशन मोड़ पर लागू रहेगा।
-पडरौना यातायात व्यवस्था के लिए रूट डायवर्जन शाम चार बजे से जुलूस समाप्त होने तक।
- रामकोला और खड्डा रोड की तरफ से आने वाले चार/दो पहिया वाहन बावली चौक से बडी नहर होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
-खिरकिया रोड से आने वाले चार/दो पहिया वाहन अंबे चौक, बेलवा चुंगी, स्टेशन तिराहा, कठकुईयां मोड़ होते हुए जाएंगे।
- दरबार रोड की तरफ से आने वाले चार/दो पहिया वाहन जटहां तिराहा अंबे चौक, बेलवा चुंगी, स्टेशन तिराहा, कठकुईयां मोड़ होते हुए जाएंगे।
- नो इंट्री समय पूर्व की भांति प्रभावी रहेगा।
-रात आठ बजे के बाद नो इंट्री समाप्त होगी।
- रविंद्रनगर की तरफ से रामकोला, खड्डा जाने वाले वाहन बड़ी नहर पडरौना से डायवर्ट होकर बावली चौक होते हुए जाएंगे।
- खिरकिया बांसी जाने वाले वाहन कठकुईय़ां से स्टेशन बाईपास, स्टेशन मोड़ अंबे चौक होते हुए जाएंगे।
-रामकोला, खड्डा से आने वाहन बावली से बड़ी नहर होते हुए जाएंगे।
-खिरकिया, बांसी से आने वाले वाहन स्टेशन मोड़ से स्टेशन बाईपास, कठकुइयां, बड़ी नहर होते हुए जाएंगे।

कसया में 10 बजे से हो जाएगा रूट डायवर्जन
- पडरौना की तरफ से आने वाले वाहन बैरिया कांटा से सपहा नहर, गोपालगढ़ होते हुए जाएंगे।

-गोरखपुर, देवरिया रोड से कसया होते हुए पडरौना आने वाले वाहन गोपालगढ, सपहा नहर बैरिया कांटा होते हुए जाएंगे।
-शहीद चौक से कोई भी वाहन गांधी चौक के तरफ नहीं जाएगा।
-विशुनपुरा कट से गांधी चौक की तरफ बडे़ कामर्शियल वाहन नहीं जाएंगे।

-देवरिया ओवरब्रिज एवं गोला बाजार से कोई भी वाहन गांधी चौक की ओर नहीं जाएगा।

-सपहां रोड से कोई भी वाहन गांधी चौक की तरफ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed