{"_id":"68585f32ca8459f4040de9f6","slug":"route-changed-amritsar-darbhanga-express-will-run-via-varanasi-chhapra-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140106-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बदला रूट, वाराणसी-छपरा के रास्ते चलेगी अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बदला रूट, वाराणसी-छपरा के रास्ते चलेगी अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस
Mon, 23 Jun 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। यात्रियों की सुविधा व परिचालन की सुगमता को ध्यान में रखते हुए रेलवे की तरफ से लागातार नए-नए विकास कार्य हो रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बाराबंकी खंड पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक, नान इंटरलॉक कार्य करने के चलते कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर से चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर एक से चार जुलाई तक के स्थान पर संशोधित तिथि जारी करते हुए 30 जून से चार जुलाई तक रोजा-सीतापुर-बुढ़वल-गोंडा-गोरखपुर-पनियाहवा-नरकटियागंज-सगौली-मुजफ्फरपुर के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर रोजा-आलमनगर-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-वाराणसी-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह साबरमती से 28 जून को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-मनकापुर के स्थान पर मार्ग परिवर्तित कर बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर के रास्ते चलाई जाएगी।
मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गाेंडा स्टेशन पर नहीं रूकेगी। साबरमती से 26 जून एवं तीन जुलाई को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मानकनगर-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-मल्हौर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मानकनगर-ऐषबाग-गोमतीनगर के रास्ते चलाई जायेगी।
विज्ञापन
यह गाड़ी गोमतीनगर 11:20 बजे पहुंचकर यात्रा समाप्त करेगी एवं गोमतीनगर-थावे के मध्य निरस्त रहेगी। इसके अलावा थावे से 28 जून और पांच जुलाई को चलने वाली 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस थावे के स्थान पर गोमतीनगर से 10:15 बजे चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी थावे-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।