फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rotary Club presented a cloth bag for environmental protection

Kushinagar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए रोटरी क्लब ने कपड़े का झोला भेंट किया

Thu, 18 Jan 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club presented a cloth bag for environmental protection
कुशीनगर। रोटरी क्लब ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई पहल के तहत कपड़े से बने झोला वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया है। इस जागरूकता अभियान का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा और कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन को कपड़े का झोला प्रदान करके किया गया। डीएम ने रोटरी के इस जागरूकता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों का सामना करने का प्रयास है। सिंगल यूज प्लास्टिक से हमारे वातावरण पर सदियों तक विपरीत प्रभाव पड़ता है। पर्यावरण संरक्षण की ओर सभी को कदम बढ़ाना होगा तभी हम वातावरण स्वच्छ रख पाएंगे। कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने भी इस अभियान की प्रशंसा की और कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है, जो स्थानीय समुदाय को मिलकर पर्यावरण सुरक्षा में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा। इस दौरान रोटरी के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष वाहिद अली, विजय गुप्ता, दिनेश यादव, दुर्गेश चतुर्वेद, सदरे आलम, विजय कृष्ण द्विवेदी, डॉ. सुनील सिंह, महीप राव और आदिल खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed