{"_id":"6674b634e797d31ff40ba094","slug":"roof-fell-while-demolishing-young-man-died-after-getting-buried-under-debris-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118524-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तोड़ते समय गिरी छत, मलबे में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तोड़ते समय गिरी छत, मलबे में दबकर युवक की मौत
Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव परतावल में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे जर्जर मकान की मरम्मत कराने के लिए तोड़ते समय पूरी छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के परतावल निवासी ऋषिमुनि प्रसाद इंदिरा आवास योजना से बने मकान में अपनी मां सहदेई के साथ रहते थे। यह मकान काफी जर्जर हो चुका है। मकान की मरम्मत कराने के लिए सभी सामान जुटाने के बाद बृहस्पतिवार को ऋषिमुनि छत तोड़ रहे थे। अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। छत के साथ ही ऋषिमुनि भी नीचे गिर गए। मलबे में दबने से सिर में काफी चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ऋषिमुनि की शादी नहीं हुई थी। पिता की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। बड़ा भाई ओमकार प्रसाद अपने परिवार के साथ पंजाब में रहता है। ऋषिमुनि की मां सहदेई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ अहिरौली बाजार मनोज कुमार वर्मा, एसआई सुदामा यादव, कांस्टेबल दिनेश पांडेय, अमित, गुड्डू मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सूचना मिलते ही कप्तानगंज एसडीएम योगेश्वर सिंह, कानूनगो बसीर आलम, लेखपाल मिथिलेश कुमार गुप्ता, चंद्रभान प्रसाद ने मौके का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि हर संभव मदद की जाएगी। इस घटना के बाद मां सहदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।