फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Role of driver and truck owner suspected, police camped in Bihar

Kushinagar News: चालक और ट्रक मालिक की भूमिका संदिग्ध, पुलिस ने बिहार में डाला डेरा

Wed, 12 Feb 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Role of driver and truck owner suspected, police camped in Bihar
पटहेरवा। सोयाबीन रिफाइन ऑयल समेत गायब ट्रक का पता लगाने में पुलिस की तीन टीम ट्रक चालक को लेकर बिहार में दबिश दे रही हैं। कुछ रिफाइन ऑयल पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर ट्रक चालक, ट्रक मालिक और अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस को घटना के एक सप्ताह बाद ट्रक चालक ने माल समेत ट्रक लूटने की सूचना दी थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर ट्रक और रिफाइन को बरामद करने में जुटी है।
विज्ञापन

बिहार के डंकन रोड वार्ड चार थाना हरैया जनपद मोतिहारी (पश्चिमी चंपारण) के राजीव जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि न्यू दुर्गा रोड लाइंस रक्सौल बिहार में ट्रांसपोर्ट के नाम से पंजीकृत वाहन स्वामी है। 1340 टीना और 300 कार्टून सोयाबीन रिफाइन ऑयल, जिसकी कीमत करीब 30.42 लाख रुपये है, एक फरवरी को ट्रांसपोर्ट से ट्रक के जरिए भिजवाया। चालक शशि कुमार राय निवासी कोरया जनपद गोपालगंज के सुपुर्द कर मेरठ के लिए भेजा गया। ट्रांसपोर्टर राजीव ने बताया है चालक ने दो फरवरी को अपनी लोकेशन हाईवे पर शाही पेट्रोल पंप के निकट बताई, उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन करते जब चालक के घर पहुंचे तो चालक मिल गया और इधर-उधर की बातें बनाने लगा। पीड़ित ट्रांसपोर्टर ने पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक और ट्रक मालिक सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी और तेल गायब करने का आरोप लगाया। मामले में रविवार को यह मामला तब खुला जब एसओजी और पुलिस की टीम लगातार आवाजाही और चहलकदमी करती नजर आई। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed