फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rohit Murder Case: Cremation held amidst tight security.

रोहित हत्याकांड : कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ दाह संस्कार

Mon, 21 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rohit Murder Case: Cremation held amidst tight security.
रोहित की हत्या के बाद दरवाजे पर शव का दाह संस्कार की तैयारी से पहले जुटी लोगों की भीड़,संवाद
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया हाता निवासी रोहित खरवार (18) का रविवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच झरही नदी के किनारे दाह संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि मानसिक रूप से दिव्यांग बड़े भाई सूरज खरवार ने दी। रोहित के पिता सुरेंद्र खरवार अभी मुंबई से घर नहीं लौट पाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा निवासी दोस्त नीरज पटेल (21) के साथ बभनौली बाजार से बाइक लौटते समय सेवरही थाना क्षेत्र के धुरिया हाता के रोहित (18) की बभनौली के निजी स्कूल के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शम करीब छह बजे रोहित का शव घर लाया गया तो परिजनों ने चार सूत्रीय मांग करते हुए दाह संस्कार से इन्कार कर दिया। एसडीएम तमकुहीराज कुणाल गौरव व सीओ जयंत कुमार पहुंचे और करीब आठ बजे दाह संस्कार के लिए परिजनों को राजी कर लिया। रात होने व मुखाग्नि देने के लिए भाई या पिता की गैरमौजूदगी के कारण परिजनों ने रविवार को दाह संस्कार करने की बात कहीं। रविवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच रोहित का दाह संस्कार झरही नदी के किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी आलोक यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed