फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rocket explodes on the banks of Gandak...eyes fixed on the sky

Kushinagar News: गंडक किनारे उड़ा राॅकेट...आसमान में टिकी निगाहें

Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rocket explodes on the banks of Gandak...eyes fixed on the sky
प्रक्षेपण के लिए तैयारा रॉकेट। स्रोत-सोशल मीडिया   
तमकुहीरोड। क्षेत्र के रकबा जंगलीपट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे होने वाली मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता की तैयारी तेज हो गई है। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 अक्तूबर तक होगा। शुक्रवार को वैज्ञानिकों की मौजूदगी में राॅकेट का ट्रायल किया गया। सुबह 11:15 बजे आसमान में राकेट छोड़ा गया। यह 884 मीटर की ऊंचाई तक उड़ा। इसका कैनसेट सेटेलाइट प्रक्षेपण स्थल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर गिरा। इस तरह राॅकेट लांचिंग का ट्रायल सफल रहा।
विज्ञापन

देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी के प्रयास से रकबा जंगलीपट्टी में चार दिवसीय मॉडल राकेट्री कैनसेट इंडिया छात्र प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें इसरो, इन-स्पेस और ट्रस्ट टेक इंडिया की भागीदारी है। इसमें देश के विभिन्न संस्थानों से 700 छात्र-छात्राएं और 150 वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल होंगे। प्रतियोगिता के दौरान 50 से 70 कैनसेट राॅकेट लांच किए जाएंगे। आयोजन के लिए जिला व तहसील प्रशासन और जागृति मिशन की तरफ से तैयारियां चल रही हैं। लांचिंग पैड के साथ दर्शक दीर्घा तैयार किया जा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक कैनसेट राॅकेट का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राॅकेट का प्रक्षेपण सुबह 11:15 बजे हुआ। इसके बाद उसकी उल्टी गिनती शुरू की गई। 10, नौ, आठ की गिनती जैसे ही एक पर पहुंची राकेट धुएं का गुबार छोड़ता हुआ 884 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा। इसका कैनसेट सेटेलाइट प्रक्षेपण स्थल से डेढ़ किलोमीटर दूर गंडक नदी के किनारे मिला। रॉकेट लांचिंग का ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न होने पर टीम के सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान इन-स्पेस के डिप्टी डायरेक्टर बृजेश सोनी, जागृति मिशन टीम के अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed