{"_id":"59e7a0b64f1c1b6f548b81ac","slug":"robust-fast-paced-shopping-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में रही रौनक, जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में रही रौनक, जमकर हुई खरीदारी
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 19 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बाजार में खरीदारी करते लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। रौशनी के त्योहार दीपावली की तैयारियों में जुटे लोगों ने बुधवार को जमकर खरीददारी की। पडरौना शहर समेत सभी प्रमुख कस्बों व बाजार में दिन भर चहल पहल दिखी। मिठाई, पटाखा, मिट्टी के दिए, इलेक्ट्रिक लाइट, कपड़े, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा और पूजा सामग्री आदि सामनों को खरीदने के लिए सुबह से दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ आने लगी थी। दुकानदार भी ग्राहकों को अपने तरफ आकर्षित करने के लिए विशेेष साज सज्जा के साथ ग्राहकों को गिफ्ट भी दे रहे हैं। हालांकि शहर में पाकिंग की व्यवस्था नहीं होने और दुकानें सड़क तक लगाने के वजह से कई बार जाम से भी गुजरना पड़ा, लेकिन उत्साहित लोगों को इससे खास फर्क नहीं पड़ा।
दीपावली की खरीदारी करने के लिए शहर समेत आस-पास के गांवों के लोग सुबह 10 बजे से ही शहर में पहुंचने लगे थे। सुभाष चौक, रामकोला रोड, कठकुइया मोड़, कोतवाली रोड, कसेरा टोली रोड, धर्मशाला रोड, दरबार रोड, गुदरीबाजार, तिलक चौक आदि जगहों पर दोपहर बाद भीड़ दिखने लगी थी। दुकानदार भी इन ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को विशेष तौर पर सजाने के साथ ही सामानों की खरीदारी करने पर तमाम तरह का विशेेष छूट दे रहे थे। मिठाई, कपड़े, मिट्टी के दिए, इलेक्ट्रिक लाइट व झालर, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा और पूजा के लिए प्रयुक्त होने वाले समानों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। जूनियर हाईस्कूल के परिसर में लगी पटाखे की दुकानों पर तो शाम को खड़े होने भर की जगह नहीं बची थी। धक्का मुक्की जैसी स्थिति के बाद भी पटाखे खरीदने वालों की कमी नहीं थी। भीड़ को देखते हुए कोतवाली पुलिस पूरे दिन शहर में गश्त पर रही।