फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways buses in election duty, passengers upset

रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्री परेशान

Wed, 09 Feb 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses in election duty, passengers upset
रोडवेज बसें चुनाव ड्यूटी में, यात्री परेशान
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी, कई यात्री घर लौटे
पडरौना। रोडवेज की बसें विधानसभा चुनाव ड्यूटी में पश्चिमी उत्तर प्रदेश भेजने की वजह से जिले के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। कई यात्री गोरखपुर जाकर दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ यात्री बस के अभाव में घर वापस जा रहे हैं।
पडरौना डिपो से निगम की 21 और अनुबंधित 14 बसें संचालित की जाती हैं। इसके अलावा अन्य डिपो की करीब सौ अनुबंधित बसें, पडरौना बस स्टैंड तक आती हैं। पडरौना डिपो में तैनात निगम की 21 में से 19 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई हैं। इसके चलते बुधवार को पड़रौना से गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, छितौनी, जठहा मार्गों पर जाने के लिए यात्री भटकते रहे। दिल्ली के लिए एक भी बस नहीं चलने से यात्रियों को मार्ग बदल कर जाना पड़ रहा है। कुछ यात्री तो बस के अभाव में घर भी लौट गए। देवरिया जाने वाले यात्री सबसे अधिक परेशान दिखे। स्कूली छात्रों को भी कॉलेज जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर जाना है। एक बस निकल चुकी है, उसमें अधिक यात्री होने से चढ़ नहीं पाया। अब अगली बस का इंतजार कर रहा हूं। छोटलाल प्रसाद, निवासी खजवा
बेटी के साथ पडरौना रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने आई थी। बीते तीन घंटे से देवरिया जाने के लिए बस का इंतजार कर रही हूं, लेकिन बस नहीं मिली। फूलमती देवी, निवासी चकियवा, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी संस्था में यहां काम करता हूं। नौ फरवरी को भतीजे की देवरिया में शादी है। देवरिया जाने के लिए दो घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। सुग्रीव साहनी, निवासी न्यू कालोनी, देवरिया
परिवार के लोगों के साथ सलेमपुर जाना है। चार घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। पूछताछ केंद्र पर हर बार यही कहा जा रहा है, जल्द ही बस मुहैया कराई जाएगी। दिलीप वर्मा, निवासी देवरिया

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 19 बसें भेजी गई हैं, इसलिए यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बसों का फेरा अधिक कर दिया गया है। दिल्ली जाने वाले मार्ग पर बस की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
बिन्दू प्रसाद, एआरएम पडरौना बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed