फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roads waterlogged after light rain; commuters face inconvenience.

Kushinagar News: हल्की बारिश में जलमग्न हुईं सड़कें, राहगीर परेशान

Thu, 10 Sep 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Roads waterlogged after light rain; commuters face inconvenience.
सुकरौली। कस्बे में जल निकासी व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई। मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद कई मोहल्लों और संपर्क मार्गों पर पानी भर गया। स्कूली बच्चों और राहगीरों को घर पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। ठूठी में परिजन बच्चों को गोद में उठाकर या सहारा देकर पानी पार कराते नजर आए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। कहीं नालियों का निर्माण अधूरा है तो कहीं नालियां सड़क से नीचे होने के कारण पानी का बहाव नहीं हो पाता। जिन स्थानों पर नालियां बनी भी हैं, वहां लंबे समय से सफाई न होने के कारण उनमें गाद और कचरा जमा है। इससे बारिश का पानी सड़कों पर भर जाता है और घंटों तक निकासी नहीं हो पाती। जलभराव से आवागमन बाधित होने के साथ ही दुर्घटना और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। नागरिकों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई, अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed