{"_id":"679a6c2f5c81f9b312055eee","slug":"roads-of-the-town-will-be-rcc-six-crores-will-be-spent-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-131133-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आरसीसी होंगी कस्बे की सड़कें, छह करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आरसीसी होंगी कस्बे की सड़कें, छह करोड़ होंगे खर्च
Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की जर्जर हो चुकी सड़क और नालियों का नवनिर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा कस्बा में संचालित सरकारी विद्यालयों में शौचालय समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन निर्माण कार्यों पर नगर पंचायत की तरफ से छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने बताया कि काफी पहले बनी कस्बा की कई सड़क और नालियां मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी थीं। इसके अलावा कस्बा में संचालित विद्यालयों में शौचालय भी जर्जर हो चुके थे। इसको गंभीरता से लेते हुए जर्जर सड़क और नालियों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बसहिया अमवा बाजार, गौतमबुद्ध नगर संविलयन विद्यालय फरना, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरवन, प्राथमिक विद्यालय मोरवन इमिलिया, प्राथमिक विद्यालय अमवा मिश्रौली और प्राथमिक विद्यालय इंद्रसेनवा में बाउंड्री, शौचालय, इंटरलाॅकिंग, टाइलीकरण, पेंटिंग, मिट्टी भराई समेत अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर-आठ में पिच रोड से छठ माई घाट तक, विंध्याचल यादव के खेत से मनरेगा पार्क तक, रामदेव के घर से पारसनाथ उपाध्याय के घर तक, धर्मपाल के घर से हरेंद्र शर्मा के घर तक, बारी टोला में मंजू राय के घर से पोखरा तक, वार्ड नंबर 13 में ओमप्रकाश के खेत से ट्रांसफॉर्मर तक, वार्ड नंबर-21 में मालिक बाबू के घर से राकेश बाबू के घर तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं में अधिकांश स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शेष पर भी शीघ्र ही निर्माण कार्य करा दिया जाएगा।