फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roads of eight villages will be connected to the main roads, 10 crores will be spent

Kushinagar News: मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी आठ गांवों की सड़कें, खर्च होंगे 10 करोड़

Tue, 03 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Roads of eight villages will be connected to the main roads, 10 crores will be spent
तमकुहीराज। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक की पहल पर आठ गांवों की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। इस निर्माण कार्य पर दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन सड़कों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम कुमार ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर विधानसभा क्षेत्र के आठ खस्ताहाल सड़कों का नवनिर्माण कर मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। सड़क निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव में जवहीदर हकीकत गांव, पथरवा, बैजूपट्टी गांव के बाबू टोला संपर्क मार्ग, सरगटीया गांव के करनपट्टी, बांसगांव के कमिलटोला, तिवारीपट्टी के पश्चिम टोला, बिहार खुर्द गांव के उसरा टोला और मझंडवा के मुसहर बस्ती-भरपटीया संपर्क मार्ग को शामिल किया गया है। शासन की ओर से इन संपर्क मार्गों के निर्माण की स्वीकृति देते हुए करीब दस करोड़ रुपये धन आवंटित किया है। इन सभी संपर्क मार्गों के बनने के बाद करीब 1500 आबादी को आवागमन में सहूलियत होने के साथ मुख्य मार्ग से जुड़ जाएंगे। तमकुहीराज विधायक ने बताया कि सड़कों का नवनिर्माण कार्य उन गांवों में कराया जाना प्रस्तावित है, जहां अभी तक संपर्क मार्गों का अभाव रहा है। इन गांव के आसपास के मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा। इन सड़कों का निर्माण कराने के लिए गांव के लोग काफी दिनों से मांग कर रहे थे। सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed