फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road will be built in Kasya, there will be convenience in transportation

Kushinagar News: कसया में बनेगी सड़क, आवागमन में होगी सहूलियत

Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Road will be built in Kasya, there will be convenience in transportation
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 14 संत गणिनाथ नगर में 30 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वार्ड के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। वार्ड में इन कार्यों की मांग काफी दिनों से चल रही थी। इस पर नगरपालिका ने वार्ड को विकास योजनाओं से जोड़ने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के संत गणिनाथ नगर खोराबार , नरायनपुर मोहल्ले में वार्ड के लोग काफी दिनों से जलनिकासी के लिए नाली और आवागमन के लिए सीसी रोड बनाने की मांग कर रहे थे। नगरपालिका इस मोहल्ले के लोगों की जनसुविधाओं के लिए योजना बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वार्ड में लोगों को बरसात में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड के खोराबार आरसीसी मार्ग और नाला और नरायनपुर में एयरपोर्ट की बाउंड्री तक आरसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस करीब 30 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई है। मार्ग और नाली निर्माण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा सहित जलनिकासी की समस्या का समाधान हो जाएगा। नई बस्ती होने की वजह से इस मोहल्ले में चौड़ी सड़क और नाली की समस्या से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थी, लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इस वार्ड के विकास कार्यों में काफी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed