{"_id":"6956d36ee4c76878f903d77d","slug":"road-safety-month-begins-with-an-awareness-rally-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-151862-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जागरूकता रैली के साथ सड़क सुरक्षा माह शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जागरूकता रैली के साथ सड़क सुरक्षा माह शुरू
Fri, 02 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट परिसर से बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उसका पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता रैली को रवाना करते हुए एडीएम (न्यायिक) प्रेम कुमार राय ने कहा कि सड़क पर होने वाली अधिकतर दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के चलते होती हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान चली जाती है तो कई लोग जीवन भर के लिए अपंग हो जाते हैं। यदि सड़क सुरक्षा नियमों का शतप्रतिशत पालन करें तो निश्चित रूप से इस तरह की दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
इसलिए सड़क पर चलने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जागरूकता रैली को सीओ ट्रैफिक अजय कुमार सिंह, एआरटीओ मोहम्मद अजीम आदि ने संबोधित कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा, राहुल सोनी, सीएमओ डाॅ. चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।