फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road ballasts started crumbling after a week of construction

निर्माण के एक सप्ताह बाद ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टियां

Thu, 28 Jul 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road ballasts started crumbling after a week of construction
एक सप्ताह पहले बनी सुकरौली बढ़या बुजुर्ग जाने वाली सड़क हुई क्षतिग्रस्त। - फोटो : KUSHINAGAR
निर्माण के एक सप्ताह बाद ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टियां
विज्ञापन

एनएच-28 से बढ़या बुजुर्ग तक हुआ है पिच का कार्य
हाटा। एक सप्ताह पहले बनी सुकरौली-बढ़या बुजुर्ग सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। लोगों का आरोप है सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। पिच सड़क में गिट्टी व तारकोल का कोई मेल नहीं है।
करीब आठ माह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के नवीनीकरण के लिए टेंडर हुआ था, लेकिन निर्धारित समय से काफी देरी से ठेकेदार ने इसका निर्माण शुरू कराया। एक सप्ताह पहले ही करीब 1,200 मीटर सड़क का पिच कार्य समाप्त हुआ है।
विज्ञापन

पिच बनने के बाद लोगों को लगा कि सड़क पर सफर अब आसान होगा, लेकिन गुणवत्ताविहीन सड़क ने लोगों को निराश कर दिया। सड़क की गुणवत्ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इतनी जल्दी इसकी गिट्टियां तारकोल से अलग होकर बिखर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विनय शर्मा ने कहा कि सड़क इतनी खराब बनाई गई है कि झाड़ू लगाकर गिट्टी साफ की जा सकती है। प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का कोई ख्याल नहीं रखा गया है। अधिकारी निर्माण के समय अगर निरीक्षण करते तो ठेकेदार ऐसी गलती नहीं करता। सुभाष जायसवाल ने बताया कि संबंधित विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से इस तरह खराब कार्य किए जा रहे हैं। विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। दीनानाथ शर्मा ने बताया कि जिस तरह से सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। उससे लगता है कि सड़क एक बरसात भी नहीं टिक पाएगी।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई आरटी कुशवाहा ने कहा कि सड़क का जो हिस्सा खराब हुआ है, उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed