{"_id":"65c6a1710760c5d51604e8a4","slug":"rld-expressed-happiness-over-former-prime-minister-chaudhary-charan-singh-getting-bharat-ratna-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-112277-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर रालोद ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर रालोद ने जताई खुशी
Sat, 10 Feb 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/कसया। पूर्व प्रधानमंत्री व लोकदल के संस्थापक चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का रालोद ने स्वागत किया है और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल पडरौना की तरफ से पटाखे जलाए गए।
रालोद पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर में एक बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा स्व चरण सिंह को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का निर्णय देश की जनता का सम्मान है। हम सभी भारत सरकार व प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राम भवन राव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भगवान दयाल विश्वकर्मा, क्षेत्रीय सचिव एवं जिला मीडिया प्रभारी एमएस निजामी, छात्र सभा अध्यक्ष मनीष सिंह चंदेल, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आनन्द प्रताप कुंवर, ध्रुव नरायण सिंह, श्रीनाथ यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।