{"_id":"606f4cce8ebc3ece7a783d50","slug":"river-kushinagar-news-gkp391328537","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं का बोझा लेकर आ रहा युवक नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं का बोझा लेकर आ रहा युवक नदी में डूबा
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के हनुमान टोला की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के हनुमान टोला गांव में गेहूं काटकर उसका बोझा लेकर लौट रहे 19 वर्षीय युवक पैर फिसल जाने के कारण वह बांसी नदी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिरोजहा निवासी ओमप्रकाश गुप्ता का बेटा आकाश (19) बृहस्पतिवार को हनुमान टोला स्थित अपने खेत मे गेहूं की कटाई के लिए गया था। शाम साढ़े चार बजे वह गेहूं का बोझा सिर पर उठाए बांसी नदी के किनारे से आ रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। यह देखकर लोगों ने शोर मचाया। मौके पर संतोष तिवारी, रविंद्र गुप्ता, शर्मा यादव, ध्रुव निषाद, श्रीकांत सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, अशोक मुखिया आदि ने युवक की खोजबीन में जुट गए। तब तक परिजन भी आ गए। लगभग एक घंटे की मेहनत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन व ग्रामीण उसे सेवरही सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पिपराघाट पुलिस चौकी इंचार्ज शमशेर यादव व कांस्टेबल सत्येन्द्र कुशवाहा, अमरनाथ प्रजापति मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा बनाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया गया।