{"_id":"674a21c695533dd3c408bc74","slug":"ritesh-achieved-52nd-rank-in-upsc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127365-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रितेश ने यूपीएससी में हासिल की 52वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रितेश ने यूपीएससी में हासिल की 52वीं रैंक
Sat, 30 Nov 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले होनहारों ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा में परचम लहराया है। इन मेधावियों को मिली सफलता पर परिवार के साथ शुभेच्छुओं ने प्रसन्नता जताई है।
क्षेत्र के महुआ बुजुर्ग निवासी रितेश कुमार गुप्ता को यूपीएससी- 2024 की परीक्षा में ऑल इंडिया 52वीं रैंक मिली है। वे आईईएस के लिए चयनित हुए हैं। वर्ष 2018 में बीटेक कर बरेली रेलवे में इंजीनियर बने रितेश को मिली इस सफलता पर पिता बीएन गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, जंग बहादुर गुप्ता, आलोक मौर्य, पारसनाथ वर्मा, दिलीप तिवारी, राधेश्याम, प्रसिद्ध नारायण रावत, मारकंडे चौहान, डॉ. रामदेव गुप्ता, नरेश यादव आदि ने बधाई दी है।
इसी तरह पडरौना के रामलीला मैदान निवासी तुषार जायसवाल ने बिहार लोक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर 25वीं रैंक प्राप्त की है। उन्हें पिता विनोद गुप्ता, दादा जगदीश प्रसाद जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, रविंद्र जायसवाल आदि ने बधाई दी है। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मिपट्टी गांव के बलराम गोविंद राव की पुत्री निधि गोविंद राव ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर 32वीं रैंक हासिल की है। उन्हें सांसद विजय कुमार दूबे, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, देवता देवी, लक्ष्मीनारायन गोविंद राव, विनोद गोविंद राव, लहरी सिंह, देवेंद्र सिंह, बैद्यनाथ तिवारी, वशिष्ठ कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।