फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   rice will be buying from 58 centre

58 केंद्रों पर चार एजेंसियाें के जरिए खरीदा जाएगा धान

Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
rice will be buying from 58 centre
58 केंद्रों पर चार एजेंसियाें के जरिए खरीदा जाएगा धान
विज्ञापन

- 2,040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान की खरीद
- इस बार बटाईदारों से नहीं खरीदा जाएगा धान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में एक नवंबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के लिए सिर्फ चार एजेंसियां ही नामित की गई हैं। 58 क्रय केंद्र बन गए हैं। शेष के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। 2,040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जाएगी। कुल 11 लाख क्विंटल टन धान खरीदने का इस साल लक्ष्य मिला है। इस साल बटाईदार पंजीकरण कराकर धान नहीं बेच पाएंगे। जिन किसानों के नाम से खेत है, वहीं पंजीकरण कराकर धान बेच पाएंगे।
इस साल विलंब से अक्तूबर में हुई बारिश के चलते कहीं-कहीं अभी भी खेतों में पानी भरा है। इस वजह से ऐसे स्थानों वाले किसान धान अभी नहीं काट पाए हैं। हालांकि, हर वर्ष की भांति इस साल भी एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। विभाग के मुताबिक पिछले वर्षों में खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम, पीसीएफ, यूपी एग्रो, एनसीसीएफ और पीसीयू को धान क्रय केंद्र बनाया जाता रहा है, लेकिन इस बार खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस और एफसीआई को ही धान क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

पीसीयू और यूपी एग्रो को इस साल धान क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। 66 क्रय केंद्र स्थापित किए जाने हैं, जिसमें से 58 क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक 2,040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जाएगी। जनपद में धान खरीद के लिए लक्ष्य का निर्धारण कर दिया गया है। इस साल भी उन्हीं किसानों से धान खरीद होगी, जिन्होंने खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर उपलब्ध कराई गई सामग्री
एफसीआई गोदाम दुदही में बने धान क्रय केंद्र पर धान खरीद के लिए सभी तरह की व्यवस्था कर ली गई है। एक नवंबर से यहां धान खरीद शुरू कर दी जाएगी। दुदही के विपणन निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र पर झरना, पंखा, पाल और दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा उपलब्ध है। अभी बैनर नहीं मिला है। केंद्र खोलकर किसानों को बताया जा रहा है कि धान सुखाकर और साफ करके ले आएं। संवाद

इस साल सिर्फ चार एजेंसियों से ही धान खरीद की जाएगी। 2,040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। अभी तक सिर्फ तीन हजार किसानों ने विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। सभी किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बटाईदार इस साल धान नहीं बेच पाएंगे। जिन किसानों के नाम से खेत होगा, वहीं पंजीकरण कराकर धान बेच सकते हैं। 11 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला है।
- विनय प्रताप सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed