फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rhinoceros died after trapped in gate of Valmiki Gandak barrage

Kushinagar: वाल्मीकि गंडक बैराज के फाटक में फंसे गैंडे की मौत, नेपाल से बहकर आ गया था भारत

Fri, 29 Jul 2022 09:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 29 Jul 2022 09:45 AM IST
सार

वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर रोबिन आनंद ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गैंडा पानी पीने के क्रम में नदी में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Rhinoceros died after trapped in gate of Valmiki Gandak barrage
गंडक नदी के बैराज में फंसा गैंडा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के चितवन प्राणी उद्यान के जंगल से भटक कर गंडक नदी में गिरे एक गैंडे की वाल्मीकि गंडक बैराज के फाटक में फंस जाने से मौत हो गई। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम वाल्मीकि गंडक बैराज के फाटक संख्या 10 के पास एक गैंडे को लोगों ने देखा। सूचना मिलते ही वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के अधिकारी कर्मचारी हरकत में आ गए। उल्लेखनीय है कि नेपाल के चितवन प्राणी निकुंज के जंगल में गैंडा का अधिवास है। यहां से अक्सर भटककर जानवर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चले आते हैं।
विज्ञापन


कुछ माह पहले ही एक गैंडा खड्डा क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के सरेह में आ गया था। जानकारों के मुताबिक इन दिनों हो रही बारिश से वन्यजीव इधर-उधर भटक रहे हैं। इसी क्रम में यह गैंडा नदी में बहकर आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भी गैंडों का अधिवास क्षेत्र विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की गई है और शीघ्र ही मेहमान गैंडों के लिए अधिवास क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा। क्योंकि नेपाली गैंडों को वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) काफी पसंद आता है।


इस संबंध में वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्रभारी रेंजर रोबिन आनंद ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण गैंडा पानी पीने के क्रम में नदी में गिर गया होगा। इससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed