फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Reward gangster arrested

Kushinagar News: इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Reward gangster arrested
तरयासुजान। थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने शुक्रवार को गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित पंद्रह हजार के इनामिया एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया हैै। आरोपी गुड्डू चौरसिया थाना क्षेत्र के मल्हो गांव का निवासी है और पुलिस काे चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-चार किलो अवैध गांजे के साथ महिला पकड़ी
कप्तानगंज। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर झोले में चार किलो अवैध गांजा ले कर जा रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। कस्बे के कप्तानगंज-परतावल मार्ग के इंदरपुर गांव के समीप गणेश चौक पर शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे पैदल जा रही महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए रोका और तलाशी के दौरान उसके पास से एक झोले में चार किलो अवैध गांजा मिला। थाना पुलिस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन

0
-चोरी की कोशिश के आरोप में पकड़ा
तमकुहीराज। थानाक्षेत्र की पुलिस टीम ने शुक्रवार को एनएच 28 पर माधोपुर बुजुर्ग गांव के समीप स्थित महाराज ढाबा के पास से चोरी के मामले में वांछित आरोपी उमेश गिरी उर्फ उमेश काछि उर्फ उमेश कुशवाहा पुत्र नारायण निवासी चुवाई उर्फ पचुआई गांव थानाक्षेत्र समथर जिला झांसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

0
-दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने शुक्रवार को दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिमन्यु विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल लाला छपरा गांव का निवासी है। थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
0
-धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
पडरौना। थाना हनुमानगंज पुलिस टीम ने शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रामलाल व हरि प्रसाद थाना क्षेत्र के जंगल कुरमौल गांव के निवासी हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। संवाद

00
हादसे में महिला घायल
कसया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम रुदवालिया निवासी चंद्रिका चौहान की पत्नी होसिला देवी शुक्रवार को बैंक से रुपये निकालने के लिए ई रिक्शा से कसया आ रही थीं। अभी सपहा चौराहे के समीप ई रिक्शा पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। होसिला देवी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। बाकी महिलाओं को हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला का कसया सीएचसी पर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed