{"_id":"6591bfd3dc1f55f0600ba52c","slug":"revenue-of-rs-120-crore-collected-under-ots-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-10272-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओटीएस के तहत 1.20 करोड़ की हुई राजस्व वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओटीएस के तहत 1.20 करोड़ की हुई राजस्व वसूली
Mon, 01 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। विद्युत विभाग के चलाये जा रहे एक मुश्त समाधान योजना के तहत कोटवा विद्युत उप केंद्र के तीन हजार उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। इस योजना के तहत बीते 60 दिन में केंद्र ने 1.20 करोड़ रुपये की वसूली की है।
विद्युत उपकेंद्र कोटवा में 32874 उपभोक्ताओं के जिम्मे करीब तीन करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया था। समाधान योजना आने के बाद विधुत निगम ने लोगों को योजना की जानकारी देकर छुट का लाभ उठाने के लिए गांवों में प्रचार प्रसार किया। बीते आठ नवंबर से शुरू हुई इस योजना के 31 दिसंबर तक गांवों में जगह जगह मेगा कैम्प लगाकर बिजली बिल जमा कराने का कार्य किया गया। इसका परिणाम रहा कि हमेशा से बिजली बिल वसूली में पीछे रहने वाला यह उप केंद्र के 3000 उपभोक्ताओं का पंजीकरण करा कर उनसे 1.20 करोड़ रुपये की वसूली कर जिले के अन्य उप केंद्राें में प्रथम रहा। योजना के अंतिम दिन रविवार को 300 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है।
सर्वर न चलने से परेशान रहे उपभोक्ता
एक मुश्त समाधान योजना के आखिरी दिनों में बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ तीन दिनों से उप केन्द्र पर जूट रही थीं। लेकिन सर्वर के बार-बार फेल होने के चलते उपभोक्ता और कर्मचारी काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
00
एक मुशत समाधान योजना में सभी कर्मचारियों के प्रयास से 1.20 करोड़ रुपये बिजली बिल की वसूली हुई है। तीन हजार उपभोक्ताओं ने किश्तों में बकाया जमा करने के लिए पंजीकरण भी कराए हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई के साथ बकाये बील की वसूली कराई जाएगी।
- रूपेश कुशवाह, एसडीओ, विधुत उपकेंद्र कोटवा।