फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Return commercial cylinders on time; otherwise, the security deposit will be forfeited.

Kushinagar News: समय पर लौटाएं काॅमर्शियल सिलिंडर, वरना जब्त होगी जमा राशि

Sat, 25 Apr 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 25 Apr 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Return commercial cylinders on time; otherwise, the security deposit will be forfeited.
पडरौना। विवाह, उपनयन संस्कार और अन्य आयोजनों में उपयोग के बाद कामर्शियल गैस सिलिंडर समय पर वापस न करने पर जिला पूर्ति अधिकारी ने सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा में सिलिंडर नहीं लौटाने पर उपभोक्ताओं की जमा प्रतिभूति राशि जब्त की जा सकती है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि कई उपभोक्ता कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी खाली सिलिंडर गैस एजेंसियों को वापस नहीं कर रहे हैं। इससे एजेंसियों को नए सिलेंडर की आपूर्ति में दिक्कत आ रही है और अन्य उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपयोग समाप्त होने के तुरंत बाद खाली सिलिंडर संबंधित एजेंसी को लौटाकर अपनी जमा राशि प्राप्त कर लें। स्पष्ट किया कि प्रयोजन समाप्त होने के दो दिन के भीतर सिलिंडर वापस न करने पर जमा प्रतिभूति राशि जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed