{"_id":"6670abac16921cd6a0029f78","slug":"retired-principal-honored-with-governors-award-passes-away-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-118390-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का निधन
Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। फतेह मेमोरियल इंटर कॉलेज भटवलिया के अवकाश प्राप्त व राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य का रविवार देर शाम इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गया। स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी अविनाश केवट (72) को वर्ष 1974 में बतौर प्रवक्ता तैनाती मिली थी। वर्ष 2008 में प्रधानाचार्य की पदोन्नति मिली। अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के कारण उन्हें राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साल 2008 में ही वह कॉलेज से अवकाश प्राप्त कर गृहस्थी का जीवन व्यतीत करने लगे। तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की शाम हृदयगति रुक जाने से उनका निधन हो गया। निधन की सूचना पर कॉलेज के प्रबंधक महेश्वर प्रताप शाही, प्रधानाचार्य डॉ. रमेश सिंह, व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री संजय सिंह पटेल, अजय राय, डॉ. सुनील राय, डॉ. अरविंद राय, धनंजय राय, विनोद सिंह राजपूत, आलोक मिश्रा, योगेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र मद्धेशिया, मनोज सिंह, मेराज आलम, अरुण राय, संदीप श्रीवास्तव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।