{"_id":"60e9ceaf8ebc3ebb4f290811","slug":"result-open-than-started-holi-and-dewali-festiwal-kushinagar-news-gkp401359047","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 20-32-54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 20-32-54
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणाम आते ही समर्थकों ने एक साथ मनाई होली और दिवाली
पडरौना (कुशीनगर)। शनिवार दोपहर बाद तीन बजे मतगणना शुरू होने के कुछ ही देर में परिणाम भी पता लग गया। मतदान केंद्र से विजयी उम्मीदवार के बाहर निकलते ही समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और गगनभेदी नारे लगाए। आतिशबाजी होने लगी। वहीं, अबीर-गुलाल उड़ाकर समर्थकों ने एक साथ होली व दिवाली मनाई।
पडरौना में जीते आशुतोष सिंह बहुगुणा को कोतवाल अनुज कुमार सिंह ब्लॉक परिसर से अपनी गाड़ी से बैठाकर कठकुइयां मोड़ तक लेकर आए। यहां समर्थकों ने बहुगुणा और उनके छोटे भाई मनोज सिंह को माला पहनाकर कंधों पर उठा लिया। जीत का जश्न मनाते हुए काफिला जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी जायसवाल के घर पहुंचा। वहां मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल ने बहुगुणा को जीत की बधाई। इसके बाद काफिला चुनाव कार्यालय मंगलम होटल पहुंचा जहां मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने सभी बीडीसी सदस्यों व समर्थकों को संबोधित किया।
यहां राजकुमार पांडेय, देवदत्त सिंह, वाजिद अली, नीरज सिंह, रिजवान, सूरज यादव, टीएन सिंह, मैनेजर सिंह, राजेश चौबे समेत तमाम बीडीसी सदस्य व ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव में शनिवार को हुए मतदान में भाजपा उम्मीदवार रमावती देवी के जीत की घोषणा होते ही समर्थकों ने जश्न शुरू कर दिया। यहां मतदान व मतगणना संपन्न कराने में एसडीएम एआर फारुकी, सीओ फूलचंद कन्नौजिया, एसओ विशुनपुरा संजय कुमार, एसओ कप्तानगंज गोपाल पांडेय, एसओ तरयासुजान मौजूद थे। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता विजय राय, अजय तिवारी ,गुड्डू राय, ओपी मिश्र, राधेश्याम पांडेय, गिरिजेश जायसवाल, लल्लन गोड़, विनोद कुशवाहा, प्रेमचंद कुशवाहा, अनिल कुशवाहा शिवशंकर कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कड़े मुकाबले में जीत हासिल की। यहां दोनों दल के समर्थक सुबह से ही जमे हुए थे। कांटे की टक्कर चल रही थी। दोपहर में पहुंचे डीएम-एसपी ने बाजार में इधर-उधर छिपकर बैठे समर्थकों को मतदान केंद्र से दूर भेजा। दोपहर बाद परिणाम घोषित होते ही भाजपा उम्मीदवारों की तरफ से जश्न शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने विंध्यवासिनी को अबीर-गुलाल और फूल मालाओं से लाद दिया। कुछ देर बाद यह काफिला जिला मुख्यालय के रवाना हो गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा सांसद विजय दूबे के पुत्र शशांक दूबे के समर्थक सुबह से ही खड्डा कस्बे में जमे हुए थे। परिणाम की जानकारी होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। शशांक दूबे को फूल माला पहनाकर बधाई दी। उत्साही भीड़ ने शशांक दूबे को कंधे पर उठा लिया। जीत के बाद सांसद विजय दुबे सहित भाजपा के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा था।
रामकोला और कसया में सपाइयों ने मनाया जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला/कसया। रामकोला और कसया ब्लॉक में भाजपा उम्मीदवार चुनाव हार गए। इन दोनों जगहों पर सपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जीत की जानकारी मिलते ही जिले भर के सपा कार्यकर्ता इन दोनों ब्लॉक में पहुंचकर जश्न मनाने लगे।
रामकोला में सपा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण को जीत के बाद पुलिस की गाड़ी से उनके गांव पहुंचाया गया। सपा समर्थकों ने पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह के गांव जाकर जीत का जश्न मनाया। इसी तरह कसया में सपा उम्मीदवार रीना देवी ने जीत हासिल की। यहां सपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत के लिए पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर जीत का जश्न मनाया। शाम को पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रियेश त्रिपाठी की अगुवाई में विजेता सपा उम्मीदवार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर जीत का प्रमाण पत्र लिया। इस मौके पर सीओ पीयूष कांत राय एसओ अखिलेश कुमार सिंह, राम आशीष सिंह, जयप्रकाश पाठक सहित पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।