फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Responsibility of teachers not to suppress curiosity: MLA

जिज्ञासा का दमन नहीं पोषण करना शिक्षकों की जिम्मेदारी: विधायक

Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Responsibility of teachers not to suppress curiosity: MLA
जिज्ञासा का दमन नहीं पोषण करना शिक्षकों की जिम्मेदारी: विधायक
विज्ञापन

शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण तथा शैक्षिक गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार (कुशीनगर)। क्षेत्र के जगदीशपुर बरडीहा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण तथा शैक्षिक गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इसमें परिषदीय स्कूलों में गुणवत्ततापूर्ण शिक्षण कार्य के विषय में चर्चा की गई।
रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध ने कहा कि बच्चों के भीतर उपजी जिज्ञासा को दमन करने केे बजाय उसका पोषण करना प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से समाज और देश का उत्थान हो सकेगा। बीईओ सत्य प्रकाश कुशवाहा ने शिक्षकों से मिशन प्रेरणा को पूर्ण मनोयोग से लागू करने और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण करने की अपील की। संगोष्ठी को राम प्रकाश पांडेय, धर्म प्रकाश पाठक, संजीव गोंड, डॉ. जय प्रकाश मणि, पुरषोत्तम पांडेय आदि ने संबोधित कर प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका पर अपने विचार रखे। संगोष्ठी की अध्यक्षता विजय प्रकाश तिवारी और संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया। कार्यक्रम के दौरान रजनीश चंद्र द्विवेदी, चंद्रशेखर चौरसिया, विनय शील मिश्र आदि नवनिर्वाचित शिक्षकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान ओमकार सिंह, प्रेम कुमार, रामाश्रय दुबेे, पंकज सिंह, सूचित प्रसाद, पंकज राय, पुनीत सिंह, सतीश सिंह, पूजा मिश्रा, अर्चना अरोरा, ममता मिश्र, स्मृता सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed