फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve problems of entrepreneurs on priority basis

Kushinagar News: उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण

Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Resolve problems of entrepreneurs on priority basis
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु और श्रम बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारी और उद्यामियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा कर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में मेसर्स विशाल ट्रेडिंग कम्पनी, मुसहर बस्ती, जंगल बेलवां, पडरौना और कुशीनगर के इकाई स्थल के संपर्क मार्ग के पक्का निर्माण एवं चौड़ीकरण का मामला समिति के समक्ष रखा गया। एडीएम ने बैठक में प्रस्ताव पास कराकर शीघ्र प्रकरण निस्तारण कराने के लिए पडरौना ईओ को निर्देश दिया। मेसर्स सीएससी कुशीनगर सठियांव यूपी फार्मर प्रोड्यूसर कंंपनी लिमिटेड, सठियांव जाने वाले संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटाने के मामले में चर्चा कर एडीएम ने कसया एसडीएम को पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाकर तत्काल मिट्टी भराई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त मेसर्स बुद्धा वाटर पार्क एवं रिजार्ट, एनएच-28, भैसहां के लंबित धारा-80 प्रकरण के निस्तारण का मामला समिति के समक्ष रखा गया। इस पर एडीएम ने उद्यमी और निवेशक से तत्काल आवेदन शुल्क जमा करने एवं एसडीएम, कसया से प्रकरण तत्काल निस्तारित कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed