फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Resolve problems at the booth level.

Kushinagar News: बूथ स्तर पर कराएं समस्याओं का समाधान

Tue, 06 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Resolve problems at the booth level.
फाजिलनगर। स्थानीय नगर पंचायत के एक निजी स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बूथ स्तर पर बैठक, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और लाभार्थी संपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनुशासन और समर्पण ही ताकत है।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ कन्हैया शर्मा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सत्यम शुक्ला, पशुपतिनाथ जायसवाल ने भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर डीएन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed