फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rent increased, facilities remain the same

कुशीनगर: किराया तो बढ़ाया, सुविधाएं जस की तस

Wed, 08 Feb 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Rent increased, facilities remain the same
किराया तो बढ़ाया, सुविधाएं जस की तस
विज्ञापन

- रोडवेज बसों की फटी सीट और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में सफर कर रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/ कसया। रोडवेज बसों का बढ़ा हुआ किराया लागू हो गया है। जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों का कहना है कि परिहवन निगम ने किराया तो बढ़ा दिया है, सुविधाएं भी बढ़ाएं। तब कहीं जाकर इसका लाभ मिल सकेगा। पडरौना डिपो पर यात्रियों के लिए न तो बुनियादी सुविधाएं हैं, न ही शाम ढलने के बाद बसों के मिलने का कोई ठिकाना है। बसों के शीशे टूट हैं तो सीट की भी हालत खराब है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने रोडवेज की साधारण बसों का किराया सोमवार आधी रात के बाद से 25 पैसे बढ़ा दिया। पहले 1.05 रुपये प्रतिकिलोमीटर किराया चुकाकर यात्री सफर करते थे। नए किराए के अनुसार हर यात्री को प्रति किमी 1.30 रुपये का भुगतान करना होगा। जनरथ एसी (तीन सीट और दो सीट) से प्रति किलोमीटर का 1.64 रुपये किराया देना पड़ेगा। जनरथ (दो सीटर) का प्रति किलोमीटर किराया 1.94 रुपये निर्धारित है। वातानुकूलित स्लीपर बस का प्रति किलोमीटर किराया 2.59 रुपये है। हाई एंड वाल्वो और स्कैनिया बसों का प्रति किलोमीटर किराया 2.67 रुपये प्रति किमी हो गया है।
विज्ञापन


इस तरह से बढ़ा है प्रति किमी किराया
वर्ष किराया (रुपये)
2023 1.30
2020 1.05
2017 0.95
2016 0.86
2014 0.81
2013 0.78
2012 0. 70
0000
यह होनी चाहिए सुविधा
- महिलाओं के लिए अलग से शौचालय हों, सुरक्षा की व्यवस्था हो।
- बस डिपो पर छांव के साथ बेंच, कुर्सी लगी हो। लोगों के लिए पेयजल का बूथ बनाया गया हो। स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो।
- बस अड्डे के एक किमी के दायरे में प्राइवेट बसों का संचालन नहीं होना चाहिए।
00000
प्रतिक्रिया
बसों का किराया बढ़ने से जेब पर असर पड़ा है। बसों की हालत सुधरी नहीं है। सीट से लेकर अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जानी चाहिए।
इंद्रजीत, यात्री
0000
किराया भले ही बढ़ा दिया गया है, लेकिन खटारा बसों से ही सफर करना होगा। यदि अधिक पैसा लिया जा रहा है तो रोडवेज को चाहिए कि सुविधाएं भी बढ़ाएं।
बूटन यादव, यात्री
0000
मैं सीतापुर से आ रहा हूं। बसों की हालत देख लीजिए। इनके बस स्टाप और डिपो पर साफ-सफाई का इंतजाम नहीं है। यात्री परेशान होते हैं।
मयंकेश्वर चौधरी, यात्री
0000
किराया तभी बढ़ाया जाना चाहिए था, जब डीजल के दाम बढ़े थे। इस समय किराया बढ़ाया जाना जनहित में नहीं है। प्रदेश सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।
प्रशांत किशोर, यात्री
00000
0000
बढ़ा हुआ किराया लागू कर दिया गया है। बसों में सफर के दौरान टिकट लेने पर लोग नए किराए का भुगतान कर रहे हैं। पडरौना बस डिपो को नए तरीके से बनाया जाएगा। इसकी प्रक्रिया लंबित है। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदू प्रसाद, एआरएम, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed