फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Relief...485 UG and PG seats increased in Buddha PG College

Kushinagar News: राहत...बुद्ध पीजी कॉलेज में बढ़ीं यूजी और पीजी की 485 सीटें

Wed, 20 Aug 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Relief...485 UG and PG seats increased in Buddha PG College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकवा इनार। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में बुद्ध पीजी कॉलेज में सीटों की वृद्धि कर दी है। इससे कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर के विषयों में 1606 सीट से बढ़कर 2091 सीट हो गई है। सीट वृद्धि का आदेश विश्वविद्यालय की कुलपति ने 14 अगस्त को कुलसचिव के माध्यम से काॅलेज को दिया है।
विश्वविद्यालय के सीट वृद्धि के निर्णय से बीए में 792 से बढ़कर 1032, बी.काम में 198 से बढ़कर 258, बीएससी में 396 से बढ़कर 516, एम.काम में 66 से बढ़कर 86, एम.ए. हिंदी में 66 से बढ़कर 86, एमए राजनीति में 66 से बढ़कर 86 व एमएससी में 22 से बढ़कर 27 हुई है।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि बढ़ी सीटों पर प्रवेश लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी काॅलेज में विभागों में संपर्क कर नियमानुसार बढ़ी सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। इस तरह काॅलेज में 485 सीटों की वृद्धि हुई है। सीट वृद्धि से पहले 1606 सीटें हैं। इस तरह सीट वृद्धि के साथ 2091 सीटें हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed