{"_id":"60ef1ddb8ebc3eec6a72633b","slug":"relief-from-hiccups-in-the-journey-of-18-km-kushinagar-news-gkp401865026","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 किमी के सफर में मिलेगी हिचकोले से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 किमी के सफर में मिलेगी हिचकोले से राहत
विज्ञापन

36 करोड़ रुपये की लागत से होगा पडरौना-जटहां रोड का कायाकल्प
बरसात ही नहीं गर्मी के दिनों में भी इस रास्ते पर चलना होता है मुश्किल
जटहां बाजार(कुशीनगर)। पडरौना से जटहां बाजार जाने-आने में अब हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए 36 करोड़ रुपये की शासन ने मंजूरी दे दी है। इसमें कुछ धनराशि आवंटित होने पर निर्माण शुुरू करा दिया गया है।
पडरौना से खिरकिया बाजार होते हुए जटहां बाजार तक जाने वाली इस सड़क की लंबाई 18 किलोमीटर है। पिछले कई वर्षों से यह सड़क पूरी तरह से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बिहार को जोड़ने वाली इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने की वजह से वाहन चालक इधर से जाने से कतराते हैं। क्योंकि गड्ढों की वजह से अक्सर वाहन खराब हो जाते हैं। जटहां बाजार से लेकर पडरौना के पास तक के लोग जनपद और तहसील मुख्यालय तक हिचकोले खाते हुए आते हैं और काम निपटकार इसी तरह वापस जाते हैं। बाइक सवार या छोटे वाहन दूसरे रास्ते होकर पडरौना और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए विवश हैं।
पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं। इस सड़क निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और सांसद विजय दूबे भी पहल कर चुके हैं। सांसद और कैबिनेट मंत्री की पहल पर शासन ने तीन महीने पूर्व इस सड़क के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर 36 करोड़ रुपये लागत आएगी। सड़क निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया है। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी है।
विज्ञापन
‘निर्माण कार्य हो गया है शुरू’
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामसहाय मौर्य का कहना है कि पडरौना से जटहां बाजार मार्ग के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। 18 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए शासन ने 36 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।