फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   recovery audio viral

कुशीनगर : बालू लदी गाड़ियों से वसूली का ऑडियो वायरल

Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
recovery audio viral
कुशीनगर : बालू लदी गाड़ियों से वसूली का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में बालू लदी गाड़ियों को पार कराने के नाम पर वसूली का ऑडियो वायरल हुआ है। एसओ ने कहा कि यह एक होमगार्ड की बातचीत का ऑडियो है। संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है।
ऑडियो में एक ब्यक्ति अपने को नेबुआ नौरंगिया थाने का पुलिसकर्मी बताते हुए बालू लदी गाड़ियों की इंट्री के नाम पर पैसे की बात कर रहा है। ऑडियो में वह ब्यक्ति थाना क्षेत्र में बालू लदी गाड़ियों की निश्चित रकम भी बता रहा है। ऑडियो में यह भी बताया गया है कि एसओ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान बालू लदी गाड़ी देखकर उसे सूचित किए हैं।
विज्ञापन

थाने पर तैनात हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रुपये मांगने वाला एक होमगार्ड है, जो उनके नाम पर वसूली करता है और उसका ऑडियो वायरल हो रहा है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि उस ऑडियो को उन्होंने सुना है। वह एक होमगार्ड का है। उचित कार्यवाई के लिए उसके विभाग को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed