फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recommendation of action against the absent headmaster

Kushinagar News: अनुपस्थित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of action against the absent headmaster
रुदवलिया में विद्यार्थियों का शैक्षिक मूल्यांकन करतीं बीईओ अंकिता सिंह।संवाद
- नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की उपस्थिति भी रही कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। तमकुही ब्लॉक की बीईओ ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की जांच की। प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिलीं। जांच के दौरान नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की संख्या भी काफी कम रही। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की।
महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद के निर्देश पर शैक्षिक गुणवत्ता, कायाकल्प, निपुण लक्ष्य, एमडीएम, नामांकन, पेयजल, शौचालय आदि की जांच के लिए जिला स्तर पर स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टीम की सदस्य बीईओ अंकिता सिंह सोमवार की सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय फुरसतपुर पहुंचीं। यहां प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पा सिंह बिना किसी सूचना के ही विद्यालय में अनुपस्थित मिलीं। स्कूल में नामांकित 30 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष केवल पांच विद्यार्थी ही उपस्थित मिले।
विज्ञापन

इसके बाद जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया पहुंची, वहां विद्यार्थियों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली। इसी तरह क्षेत्र के संविलयन विद्यालय गौराखोर व गुरवालिया और प्राथमिक विद्यालय महुअवां कारखाना व बटलोहिया की भी जांच की। इन विद्यालयों में शिक्षक तो उपस्थित मिले, लेकिन स्कूल में नामांकन के सापेक्ष छात्रों की उपस्थिति कम मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि स्कूलों की जांच की गई है। कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम मिली है। जांच के दौरान एक प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिली हैं। जांच रिपोर्ट बनाकर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed