फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recommendation for suspension of ADO Panchayat

Kushinagar News: एडीओ पंचायत के निलंबन की संस्तुति

Thu, 27 Apr 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of ADO Panchayat
स्वच्छ भारत मिशन में लापरवाही बरतने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक हुई। इसमें डीएम ने अपशिष्ट प्रबंधन में खराब प्रदर्शन करने पर फाजिलनगर के एडीओ पंचायत को निलंबित और सेवरही को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए निर्देश दिया।

डीएम रमेश रंजन ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, एसएलडब्ल्यूएम में चयनित ग्राम पंचायतों में मनरेगा मद से हुए व्यय, आरआरसी सेंटर के निर्माण व संचालन, स्वच्छ ग्रामीण सर्वेक्षण 2023, ओडीएफ प्लस गांव व जन सेवा केंद्र आदि की समीक्षा की। डीएम ने कूड़ा उठान की प्रगति और आरआरसी सेंटर की क्रियाशीलता में खराब प्रदर्शन करने पर एडीओ पंचायत फाजिलनगर को डीएम ने निलंबित करने की फाइल तैयार करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में 40 से कम प्रदर्शन वाले सचिवों के वेतन बाधित करने और अत्यंत खराब प्रदर्शन करने वालों को निलंबित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि आरसीसी सेंटर के लिए जहां जमीन की समस्या है वहां के एसडीएम से समन्वय स्थापित कर शीघ्रता से भूमि उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में आवंटित धन के सापेक्ष व्यय नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि जहां सचिव कार्य नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएग। संतोषजनक प्रदर्शन नहीं होने पर एडीओ पंचायत सेवरही को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के भी निर्देश दिए गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी और सभी बीडीओ व एडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed