{"_id":"6a515610169ef89c62062ed8","slug":"received-training-in-personality-development-health-and-road-safety-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-163454-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा का मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य और सड़क सुरक्षा का मिला प्रशिक्षण
Sat, 11 Jul 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
कसया। बुद्ध पीजी काॅलेज में 50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, सड़क सुरक्षा और मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण दिया गया। विशेषज्ञों ने कैडेट्स को अनुशासित जीवन, सुरक्षित यातायात और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। शिविर में इग्नू समन्वयक एवं हिंदी विभाग के आचार्य डॉ. गौरव तिवारी ने व्यक्तित्व विकास और शिक्षा जागरूकता विषय पर व्याख्यान देते हुए शिक्षा के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और सतत अध्ययन से ही एक बेहतर व्यक्तित्व का निर्माण होता है।
इसके बाद ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर रमेश सिंह और कांस्टेबल सत्यम पटेल ने सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात संकेतों का पालन और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व को विस्तार से समझाया।स्वास्थ्य सत्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पल्लवी सिंह, डॉ. नाजिम फातिमा और एएनएम संध्या ने व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सैनिटेशन पर जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में साफ-सफाई, संतुलित दिनचर्या और संक्रमण से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया।प्रशिक्षण के दौरान पीआई स्टाफ के सूबेदार त्रिलोक सिंह, सूबेदार हरपिंदर सिंह, हवलदार मनदीप सिंह, हवलदार गिरजा शंकर, हवलदार गोविंद और जीसीआई धन्नू गुप्ता ने विभिन्न विषयों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। कैडेट्स को मानचित्र अध्ययन का प्रशिक्षण देकर दिशा ज्ञान और फील्ड नेविगेशन की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर 50 उत्तर प्रदेश बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरिश चंद एवं रिसालदार मेजर हरजीत सिंह सहित एनसीसी स्टाफ मौजूद रहे।