{"_id":"65e4ceca23fafa2d70074de4","slug":"rebar-of-hand-pump-started-tap-was-giving-contaminated-water-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113555-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हैंडपंप का शुरू हुआ रिबोर, दूषित पानी दे रहा था नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हैंडपंप का शुरू हुआ रिबोर, दूषित पानी दे रहा था नल
Mon, 04 Mar 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठिलवा पश्चिमी के परिसर में लगा इंडिया मार्क हैंड पंप को रिबोर कराया जाएगा। विद्यालय के दोनों हैंड पंप दूषित पानी दे रहे थे। अमर उजाला में शनिवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद डीपीआरओ ने हैंड पंप को रिबोर कराने का निर्देश दिया। रविवार को मजदूर हैंड पंप को उखाड़ रहे थे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय माघी कोठिलवा पश्चिमी में स्थित दोनों इंडिया मार्क हैंड पंप से दूषित पानी निकल रहा था। मध्यान भोजन के बाद बच्चे पानी पीने से कतरा रहे थे। स्कूल के हेडमास्टर ने ग्राम प्रधान से लेकर सचिव तक कई बार सूचना दिए थे लेकिन कोई ध्यान नही दिया। हेडमास्टर रामबृक्ष प्रसाद ने बीडीओ और डीपीआरओ को शिकायती पत्र देकर हैंड पंप से दूषित पानी देने की शिकायत किए थे। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने सचिव से तत्काल हैंड पंप को रिबोर कराने का निर्देश दिए थे। रविवार से हैंड पंप को उखाड़ा जा रहा था। सचिव सुमित कुमार ने बताया की दोनों हैंड पंप का रिबोर कराया जाएगा, मजदूर कार्य शुरू कर दिए है। स्कूल के शिक्षक नियाज़ अहमद अंसारी ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।