{"_id":"65ac3e16f840db69ad0f898b","slug":"reassured-people-about-security-by-doing-route-march-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-11370-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रूट मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रूट मार्च कर लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के देखते हुए पटहेरवा पुलिस ने कस्बे में रूट मार्च किया। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना पुलिस को दें।
प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव व चौकी प्रभारी रवि भूषण राय की अगुवाई में पुलिस ने कस्बा के बाबू बाजार, सब्जी मंडी, फोरलेन, काॅलेज रोड, हॉस्पिटल रोड, बघौचघाट रोड होते हुए जैन मंदिर की पुलिस चौकी तक रूट मार्च किया। पुलिस ने लोगों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान आकाश सिंह, आनंद गुप्ता, संजय यादव, अश्वनी कुमार राय, राहुल गुप्ता, जगदीश प्रजापति, मुलायम यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
0
शोभा यात्रा 22 को
जौरा बाजार। स्थानीय बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से 22 जनवरी की सुबह 10 बजे से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंभू बरनवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा के समापन पर भंडारा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
अखंड कीर्तन का आयोजन आज से
गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवपोखर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार व सोमवार को अखंड रामनाम कीर्तन होगा। यह जानकारी अभिषेक सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के समय आरती व उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके अलावा रामजानकी परिसर में सोमवार की सायं पांच बजे 1100 दीपकों से दीपयज्ञ किया जाएगा। संवाद

घास मंडी की सड़क