फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Raw alcohol protest

कच्ची शराब के विरोध में प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Raw alcohol protest
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 क्षेत्र के सपहां गांव में धड़ल्ले से कच्ची शराब बनाए जाने और बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर मार्क्सवादी नेता अयोध्या लाल श्रीवास्तव की अगुवाई में पुरुषों और महिलाओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इन लोगों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते गांव में खुलेआम कच्ची शराब बनाने और बिक्री का धंधा फल-फूल रहा है, जबकि गांव के कई लोगों की कच्ची शराब पीने से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

कसया तहसील में प्रदर्शन कर रहे रामचंद्र प्रसाद, अखिलेश, उमेश जायसवाल, अरविंद चौहान, किरन, फूलमती, राजकुमारी, सीता देवी, सुभावती, लालसरी, विंद्रावती, रतिया देवी, कमलावती देवी, गुलाबी, संध्या, तारा खातून आदि का आरोप था कि गांव में कच्ची शराब बनने और बेचे जाने से सबसे अधिक महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। उनके साथ आए दिन मारपीट हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने वालों पर अंकुश लगाया जाता है तो बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इन लोगों ने अपना ज्ञापन एसडीएम कार्यालय में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed