{"_id":"60c102d18ebc3e8bab35f97d","slug":"rape-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3975169161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और मासूम से दुष्कर्म का आरोप, चाचा ही आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मासूम से दुष्कर्म का आरोप, चाचा ही आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और मासूम से दुष्कर्म का आरोप, चाचा ही आरोपी
मुकदर्मा दर्ज, बढ़ता जा रहा बेटियों की आबरू पर खतरा
कई मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। जनपद में इन दिनों बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। सेवरही और विशुनपुरा में बालिकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसे देखकर लोगों में बेटियों की सुरक्षा की चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि इन घटनाओं में शामिल कई अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। नया मामला बुधवार को कसया नगर में सामने आया, जहां ढाई साल की एक अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म का आरोप उसके चाचा पर है।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को नगर में ढाई साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पीड़िता के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर देकर बताया गया है कि उनकी बेटी देर शाम छत पर थी। उसी दरम्यान बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां पहुंची। वह बेटी को चिल्लाने पर पूछी तो वह चाचा-चाचा कहकर जोर-जोर से रोने लगी। जब मां छत पर चढ़ रही थी तो उसने पीड़िता के चाचा को सीढ़ी से उतरते देखा था। मां ने बेटी को देखा तो उसके प्राइवेट पार्ट में खरोच के निशान थे। पीड़िता के पिता दो भाई हैं। छोटा भाई अपने बड़े भाई और मां और पिता से अलग रहता है। सीओ पीयूष कांत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इसे संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है। विवाद पारिवारिक है।
जिले में बालिकाओं और किशोरियों से दुष्कर्म के और भी हैं मामले
केस-एक
विशुनपुरा थाना क्षेत्र में 11 दिन पहले 11 साल की एक बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी थी। सात युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
कक्षा पांच में पढ़ने वाली यह बालिका 30 मई की रात शौच करने खेत की तरफ गई थी, जहां उसके साथ यह घटना हुई थी। घटना के दिन उसके परिजन रिश्तेदारी में थे। चार दिन बाद लौटे तो बेटी के साथ हुई दरिंदगी के बारे में जानकारी अवाक रह गए। उनकी तहरीर पर पुलिस ने सातों आरोपियों पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
केस-दो
सेवरही थाना क्षेत्र की चार साल की बच्ची के साथ दस से 13 वर्ष की उम्र के तीन किशोरों ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया था। तीनों को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया। इस अबोध बच्ची के साथ पड़ोस के ही तीन किशोर खेलने के बहाने एकांत जगह पर ले गए थे और उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस तक मामला पहुंचने पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया तो दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई। इनके इस कृत्य को देख पुलिस भी हैैरान थी।
केस-तीन
जटहां बाजार थाना क्षेत्र में भी इसी महीने दुष्कर्म की एक घटना हो चुकी है। दो जून की दोपहर किशोरी के गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। अगले दिन तहरीर मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और पीड़ित किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया था। इस मामले में वांछित अपराधी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था।
केस-चार
गत अप्रैल में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की एक बालिका के साथ भी दुष्कर्म की घटना हुई थी। दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता के घर कार्य करने आए एक मजदूर पर लगा था। परिजनों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया था। तहरीर मिलते ही पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था।