{"_id":"65ea1c79cb70389e0f0222a8","slug":"ramdas-of-ayodhya-showed-the-sky-to-surendra-of-mp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-113776-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अयोध्या के रामदास ने एमपी के सुरेंद्र को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अयोध्या के रामदास ने एमपी के सुरेंद्र को दिखाया आसमान
Fri, 08 Mar 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के सौरहा खुर्द के शिव मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को शिवरात्रि के मौके पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के साथ बिहार, दिल्ली के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती में कुल 40 जोड़ी पहलवानों का मुकाबला हुआ।
कुश्ती में नेपाल के अंकित ने गोरखपुर के संदीप को, पकड़ियार के सन्नी ने चरिघरवा के हुसैन अली को, बिहार के शैतान सिंह ने पडरौना के सत्येंद्र को, गोरखपुर के पवन ने पडरौना के अंकित को, चरिघरवा ने सत्यम पाल ने सौरहा खुर्द के अवनीश को, नेपाल के दिनेश ने देवतहा के अतुल को, अयोध्या के रामदास ने मध्यप्रदेश के सुरेंद्र को पटखनी दी। इसके अलावा अयोध्या के रामदास व पडरौना के विमलेश, सौरहा खुर्द के आजम व पकड़ियार के खेसारी लाल, राजस्थान के हलचल व देवतहा के विक्की, देवतहा के छोटू व गोरखपुर के गोविंद, वाराणसी के मोनू व गोरखपुर के पाथर, पडरौना के लालू व नेपाल के अंकित के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर रही। कुश्ती का शुभारंभ प्रधान संघ अध्यक्ष हेमंत शुक्ला ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कराया। निर्णायक व्यास पहलवान व तूफानी रहे। शैलेश कुशवाहा व नूरूएलैन कासमी ने किया। अंत में आयोजक प्रधान शंभु गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान पप्पू अंसारी, जाकिर अंसारी, सर्वजीत गुप्ता, अवधराज, उमा यादव, गोरख यादव, रामपति प्रसाद, हरिश्चंद्र, रामबहाल, विनोद, लक्ष्मण यादव आदि मौजूद रहे।